Blog Se Paise Kaise Kamaye 2023। ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए।

दोस्तों क्या आप भी जानना चाहते है कि Blog Se Paise Kaise Kamaye तो आज हम इस पोस्ट में आपको Blog के बारे में बताएंगे तो चलिए शुरू करते है।

  • Blog क्या है

  • Blog के उद्देश्य

  • Blog कैसे बनाये

  • Blog के फायदे

  • Blog से पैसे कैसे कमाए

  • Conclusion 


Blog क्या है

दोस्तों अगर हम कुछ समय पहले की बात करें तो बहुत कुछ बदल गया है। पहले हमे कुछ भी जानकारी प्राप्त करती होती तो उसके लिए हम किताबों में पढ़ते थे। लेकिन आज के समय में लोग बहुत ज्यादा इंटरनेट का यूज करते है। इसलिए कुछ भी जानकारी प्राप्त करनी हो उसके लिए आप सिर्फ गूगल पर टाइप करते है। ओर सर्च करते है गूगल हमे जो वेबसाईट के लिंक्स दिखाएगा उन वेबसाईट पर जो भी आर्टिकल हमे लिखे मिलेंगे उन्ही को ब्लॉग कहा जाता है। जैसे कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी ब्लॉग पोस्ट में लिखता है। ओर वो जानकारी लोगों तक गूगल के माध्यम से पहुँचती है ब्लॉग में लेखक द्वारा किसी भी टोपिक पर अपने विचार शेयर किए जाते है। उदाहरण के लिए news.webcpc.in भी एक ब्लॉग है। इसपर हम आपके लिए नई नई योजनाए ओर लैटस्ट जानकारी लेकर आते है।

♦ Blog के उद्देश्य

दोस्तों हमने जान लिया की ब्लॉग क्या होता है। ओर अब हम जानेगे कि ब्लॉग के उद्देश्य क्या होते है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपका कोई बिजनस है ओर आप उसकी जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहते है। तो ब्लॉग के जरिए आप अपने बिजनस की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते है। आपको अपने बिजनस में सामान को बेचने के लिए Customers की जरूरत पड़ती है। तो आप अपने सामान ओर सर्विसेज़ पर ब्लॉग लिखकर आसानी से अपने बिजनस को बढ़ा सकते है। ओर ऐसा करने से आपकी वेबसाईट गूगल पर पहले पेज पर रैंक  करेगी जिससे आपके सेल में इजाफा होगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी वेबसाईट गूगल पर रैंक नही करेगी ओर आपकी वेबसाईट पर ऑर्गैनिक ट्राफिक नहीं। इसके अलावा आप कोई ओर जानकारी भी अपने आस पास के लोगों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉग बना सकते है। यह जानकारी लोगों को फायदेमंद साबित होगी ओर इसके साथ जो आपकी वेबसाईट पर ट्राफिक आएगा उससे आप एक अच्छा पैसा भी कमा सकते है।

♦ Blog कैसे बनाये

ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक टॉपिक का चुनाव करना होगा टॉपिक आप केवल वही चुनिये जिसकी आपको पूरी जानकारी है। फिर इसके बाद आप दो तरीकों से ब्लॉग बना सकते है। एक तो ब्लॉगर पर जोकि बिल्कुल मुफ़्त है इसपर आप फ्री में अपना ब्लॉग बनाकर डाल सकते है। इसके लिए आपको blogger.com पर जाना होगा ओर फिर Create New Blog पर क्लिक करे यहाँ पर आप मात्र 5 मिनट में अपना ब्लॉग बनाकर लाइव कर सकते हो।

वहीं दूसरी तरफ यदि आप प्रोफेशनल ब्लॉग बनाना चाहते है तो उसके लिए आपको wordpress का इस्तेमाल करना होगा। यहाँ पर आपको एक डोमेन नेम ओर वेब होस्टिंग की जरूरत पड़ेगी डोमेन ओर वेब होस्टिंग आप hostinger से बहुत सस्ते दाम में खरीद सकते हो। डोमेन ओर वेब होस्टिंग खरीदने के बाद आपको एक वेबसाईट बनानी है। यह वेबसाईट आप wordpress की मदद से आसानी से बना सकते है। अगर आपको वेबसाईट बनानी नहीं आती है तो निराश होने की बात नहीं है। इसके लिए हम नीचे लिंक दे रहे है। इस लिंक पर जाकर आप आसानी से वेबसाईट बनाना भी सिख सकते है। ओर इससे आप आसानी से अपना प्रोफेशनल ब्लॉग बना सकते है।

♦ Blog के फायदे

ब्लॉग अपना खुद के विचारों को एक दूसरे तक पहुंचाने का एक जरिया है। इसके साथ आप अपने खुद के विचारों को पूरी दुनिया में कहीं भी पहुंचा सकते हो उदाहरण के लिए आप खेलों में अधिक रुचि रखते है। ओर अपनी खेलों से संबंधित जानकारी अपने ब्लॉग में लिखते है। तो इससे जो लोग भी खेलों के बारे में गूगल पर सर्च करेंगे तो आपका ब्लॉग उनके पास सबसे पहले जाएगा। ऐसा करने से आपका ब्लॉग अगर टॉप में आता है तो इससे आपको एक अच्छी कमाई भी होगी ओर जो लोग आपके ब्लॉग को पढ़ेंगे उनसे आपकी जान पहचान भी होगी। ओर इससे आपको नए दोस्त भी मिलेंगे ओर आपका ये लिखा हुआ आर्टिकल पढ़ने वालों को नई सिख देगा। जिससे वो भी अपने जीवन में कुछ नया कर सकेंगे ओर ऐसा करने से आपको पैसा तो मिलेगा ही साथ ही पूरी दुनिया में आपकी पहचान होगी।

Blog से पैसे कैसे कमाए

ब्लॉग बनाने के बाद अब आप सोच रहे होंगे की इसमे अब पैसा कहा से आएगा ओर कैसे आएगा तो घबराने की बात नहीं हम आपको ये भी बताएंगे की पैसा कैसे आएगा इसके लिए हमे अपनी वेबसाईट या ब्लॉग पर Google AdSense का अप्रूवल लेना होगा जैसे ही लोग हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट पर विजिट करेंगे तो हमारी वेबसाईट पर Google Ads दिखाएगा जिसका हमे पैसा मिलेगा इसके अलावा भी हम ब्लॉग से कई प्रकार से पैसा कमा सकते है जैसे Affiliate Marketing, Direct Advertisement, Social Media Post, Online Course ओर अपने ब्लॉग को बेचकर आप पैसा कमा सकते है


♦ Conclusion :-

दोस्तों इस पोस्ट में हमने Blog Se Paise Kaise Kamaye  और इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप के साथ शेयर की है। ओर हमने आपके मन में आए हर सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास किया है। फिर भी अगर आपके मन में कोई Question है। तो आप हमें Comment करके पूछ सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

यह भी पढे:

 

2 thoughts on “Blog Se Paise Kaise Kamaye 2023। ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए।”

Leave a Comment