Raksha Bandhan 2023 Date। जानिए रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

दोस्तों क्या आप भी जानना चाहते है कि Raksha Bandhan कैसे ओर क्यों मनाया जाता है तो आज हम इस पोस्ट में आपको रक्षाबंधन  के बारे में बताएंगे तो चलिए शुरू करते है।

रक्षाबंधन 2023 :-

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है और यह हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के त्यौहार का विशेष महत्व है इसको राखी का पर्व भी कहा जाता है भारत देश में वैसे तो कई सारे पर्व व त्यौहार मनाये जाते है लेकिन रक्षाबंधन का यहाँ अलग ही महत्व है इस दिन बहने अपने भाइयो की कलाई पर राखी बांधती है ओर उनकी लम्बी आयु की कामना करती है वही दूसरी ओर भाई अपनी बहन को जिन्दगी भर उसकी रक्षा करने का उपहार देता है और इस साल यह रक्षाबंधन का त्यौहार दो दिन मनाया जाएगा।

भद्रा  का साया :-

इस बार पंचाग के अनुसार सावन मास की पूर्णिमा 30 अगस्त को सुबह 10:58 पर शुरु होगी और यह 31 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट पर समाप्त होगी और इसी के साथ 10:58 पर भद्रा की शुरुआत हो रही है और 09:01 पर भद्रा की समाप्ति है इसी के चलते 30 अगस्त को रक्षाबंदन का मुहूर्त नहीं है ऐसे में बहने अपने भाइयो को 30 की बजाय 31 अगस्त को राखी बांधेगी  क्योंकि हिन्दू धर्म में भद्रा के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-

अबकी बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा ओर शाम 06 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगा इसके बीच बहने अपने भाईयो को राखी बांध सकेगी।

राखी का महत्व :-

हर रक्षाबंधन पर बहने अपने भाईयो की लम्बी उम्र की कामना करती है ओर महिलाये अपने भाईयो की लम्बी उम्र के लिए व्रत भी रखती है वही दूसरी और भाई अपनी बहन को उनके जीवन भर रक्षा का विश्वास दिलाते है इसीलिए इस त्यौहार को प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

राखी से जुड़ी कथा :-

वैसे तो इस पर्व से कई कथाऐ जुड़ी है लेकिन एक कथा महाभारत काल से चली आ रही है जो बहुत ही लोकप्रिय है कहा जाता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण की उंगली में चोट लग गयी थी ओर उनकी उंगली से खून बह रहा था ओर वह द्रोपदी से देखा नही गया तो द्रोपदी ने अपनी साड़ी से कपड़ा फाड़ कर श्री कृष्ण की उंगली पर बांध दिया ओर वही दूसरी और भगवान श्री कृष्ण द्रोपदी का अपने प्रति प्रेम देखकर अति प्रसन्न हो गये ओर उन्होंने सदेव उनकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली।

♦ Conclusion :-

दोस्तों इस पोस्ट में हमने Raksha Bandhan और इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप के साथ शेयर की है। ओर हमने आपके मन में आए हर सवाल का जवाब देने का पूरा प्रयास किया है। फिर भी अगर आपके मन में कोई Question है। तो आप हमें Comment करके पूछ सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment